• पहला पन्ना
  • फिल्म
  • अशोक कुमार, किशोर कुमार दोनों भाईयों को हमेशा से जोड़ गयी 13 अक्टूबर

अशोक कुमार, किशोर कुमार दोनों भाईयों को हमेशा से जोड़ गयी 13 अक्टूबर

अशोक कुमार, किशोर कुमार दोनों भाईयों को हमेशा से जोड़ गयी 13 अक्टूबर

13 अक्टूबर की तिथि को दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार और उनके मल्टी टैलेंटिड भाई किशोर कुमार का परिवार सहित पूरा राष्ट्र कभी भूला नहीं सकता.ये वो तारीख है जो दोनों भाईयों को अजीब संयोग में बांध गई. बड़े भाई अशोक कुमार 13 अक्टूबर 1911 को दुनिया में आये थे तो, तो वहीं 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार दुनिया को अलविदा कह गए थे. एक भाई के जन्मतिथि दूसरे भाई की पुण्यतिथि बन गई. बताया जाता है कि 13 अक्टूबर 1987 सुबह से ही दादा मुनि को जन्मदिन की बधाईयां मिल रही थी तभी शाम को उन्हें किशोर की मौत की खबर मिली. बड़े भाई को इस खबर से बेहद गहरा सदमा लगा और फिर उसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया. उसके बाद 2001 में अशोक कुमार ने भी इस दुनियावी रंगमंच से विदाई ले ली. आगे जानें अशोक कुमार और किशोर कुमार के बारे में कुछ और बातें.......(नेहा अवस्थी)

 
 
Don't Miss