बिग बी ने लॉन्च किया ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’

PICS: पंडित कार्तिक कुमार के फाउंडेशन लॉन्चिंग के मौके पर नजर आए महानायक अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’ लॉन्च किया। इस फाउंडेशन का लक्ष्य भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए जुनून को बढावा देना, उसे संरक्षित करना, प्रसार करना और विकसित करना है। बिग बी को इस मौके पर कार्तिक के बेटे निलाद्री कुमार ने सितार भेंट में दिया। अमिताभ ने इस मौके पर कहा ‘‘जब हम संगीत प्रेमी अच्छा संगीत सुनते हैं तो उसकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन तारों से संगीत उत्पन्न किया जाता है, वे हमारी आत्माओं को ईश्वर के साथ जोड़ते है।’’

 
 
Don't Miss