फिल्में छोड़ अब ये काम कर रहीं मंदाकिनी

B

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मंदाकिनी आज 50 साल की हो गयीं। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ में हुआ था। उनके पिता जोसेफ बिट्रिश नागरिक थे जबकि मां मुस्लिम थीं। मंदाकिनी के बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरूआत साल 1985 में रिलीज बंगाली फिल्म अंतारेर भालोबाशा से की थी। साल 1985 में ही मंदाकिनी ने फिल्म मेरा साथी से बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। इसी साल मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली आई। राजकपूर निर्मित-निर्देशित इस फिल्म की सफलता से मंदाकिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये मंदाकिनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

 
 
Don't Miss