आबादी के मामले में नंबर दो पर दिल्ली

दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर

जापान की राजधानी तोक्यो के बाद वर्ष 2014 में दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है. जिसकी आबादी 1990 के बाद दोगुने से अधिक बढ़कर 2.5 करोड़ तक पहुंच गई. वैश्विक शहरीकरण संभावना के वर्ष 2014 के संस्करण में कहा गया कि भारत में 2050 तक शहरी आबादी सबसे अधिक बढ़ने की संभावना है और यह चीन से भी अधिक होगी. दिल्ली कम से कम 2030 तक दुनिया का दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना रह सकता है जबकि इसकी आबादी तेजी से बढ़कर 3.6 करोड़ तक पहुंच जाएगी. संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार तोक्यो 3.80 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया की सबसे अधिक आबादी शहर रहा है. हालांकि, इस शहर की आबादी में गिरावट के संकेत हैं लेकिन फिर भी 2030 तक यह विश्व का सबसे बड़ा शहर बना रह सकता है जब इसकी आबादी 3.7 करोड़ होगी.

 
 
Don't Miss