जंगली जीव भी इस गर्मी से बेहाल

PICS: मनुष्य ही नहीं जंगली जीव भी इस गर्मी से बेहाल

लौह नगरी जमशेदपुर में इन दिनों तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच चूका है, हालांकि यह तो बस गर्मी शुरुआत भर है, लेकिन अभी से ही गर्मी से लोग हलकान है, सिर्फ यहाँ के बाशिंदे ही नहीं बल्कि जंगली जीव जन्तुओं पर भी गर्मी का असर स्पष्ट देखा जा सकता है, ऐसे में शहर का एक मात्र जैविक उद्यान टाटा जू के हालात पर डालते है एक नजर. यह है लौह नगरी जमशेदपुर का टाटा जूलॉजिकल पार्क. इस जू में बाघ, शेर, दरियाई घोडा, हिरण, बारहसिंघा, बंदर, विदेशी पक्षी समेत विभिन्न प्रजातियों के जीव जन्तुओं को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रखा गया है.

 
 
Don't Miss