उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर जारी, छाया घना कोहरा

उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर जारी, सुबह छाया रहा कोहरा

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण ‘‘भीषण’’ शीत लहर की चपेट में आ गई है तथा राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह ‘‘घना’’ कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह ‘‘घने’’ से ‘‘मध्यम’’ कोहरे के कारण पालम में दृश्यता स्तर 100 मीटर और सफदरजंग में 201 रहा। पंजाब और हरियाण में बृहस्पतिवार को भी भयंकर शीत लहर का कहर जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा।

 
 
Don't Miss