डूबते सूर्य को अर्ध्य देने उमड़ा पूर्वांचल

Photo : डूबते सूर्य को अर्ध्य देने यमुना किनारे उमड़ा पूर्वांचल

घाटों पर पहुंची भीड़ और फिजा में गूंजते छठ गीतों को सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे देश की राजधानी दिल्ली बिहार की रंग में रंग गई हो। मनोकामना पूरा होने पर लेटते हुए (जमीन पर लेटकर) घाट तक पहुंचने वाले व्रतधारियों को देखते ही श्रद्धालु उसके पैर छू कर आर्शीवाद लेने के लिए टूट पड़ रहे थे। ऐसा नजारा देख कर लग रहा था जैसे आधुनिकता के रंग में रंगे इस शहर में अभी भी अपनी संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था बची हुई है।

 
 
Don't Miss