मदरसे में फिर लड़कों संग पढ़ेंगी लड़कियां

नहीं चला तालिबानी फरमान, मदरसे में फिर लड़कों के साथ पढ़ेंगी लड़कियां

बिहार के नालंदा के अजीजिया मदरसा में लगा फरमान हटा लिया गया है और लड़कियों की पढ़ाई शुक्रवार से फिर शुरू हो गई है. बिहार के गृह सचिव आमिर सुभानी के आदेश के बाद ही पढ़ाई शुरू हो पाई है. गौरतलब है कि पहले सचिव ने लड़कियों के पढ़ने और एडमिशन पर रोक लगा दी थी और ये तर्क दिया था शरीयत कानून के मुताबिक लड़के और लड़कियां एक साथ तालीम नहीं ले सकते जिसके बाद विवाद उठ गया था. इसके बाद मदरसे के प्रिंसिपल ने भी इस फरमान की तस्दीक की थी. जिस मदरसे में सालों से लड़कियां पढ़ रही थी वहीं अचानक ऐसे फरमान से लोगों में काफी गुस्सा था. सवाल उठ रहा था कि अब तालीम लेने के लिए लड़कियां कहां जाएंगी. खैर अब ये लड़कियां लड़कों संग फिर से पढ़ सकेंगी.

 
 
Don't Miss