कांग्रेसियों पर बरसीं लाठियां

Photos:लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसीं लाठियां

एक लम्बे समय के बाद राजधानी लखनऊ में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में ’खाद्य सुरक्षा कानून ’ लागू किये जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करते हुए विधानसभा के अंदर घुसने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा जिसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गये. कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को किये गये जबदस्त प्रदर्शन और विधानसभा के घेराव के समय केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री,सांसद जगदम्बिका पाल सहित कई सांसदो एवं विधायकों और कई प्रमुख कांग्रेस नेता लाठीचार्ज के बाद विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गये.

 
 
Don't Miss