PICS: महिला यात्रियों के लिए सबसे असुरक्षित दिल्ली

PICS: सर्वेक्षण के मुताबिक, महिला यात्रियों के लिए सबसे असुरक्षित है दिल्ली

एक सर्वेक्षण के अनुसार महिला यात्रियों के लिए दिल्ली देश में सबसे असुरक्षित शहर है. ट्रेवल पोर्टल ट्रिप एडवाइजर के इस सर्वे में लगातार दूसरी बार दिल्ली को महिला यात्रियों के लिए देश में सबसे असुरक्षित पाया गया है. इसके अनुसार, सर्वे में शामिल 95 प्रतिशत लोगों ने दस शीर्ष भारतीय शहरों में दिल्ली को सबसे असुरक्षित शहर माना है. साल 2013 में 84 प्रतिशत लोगों ने दिल्ली को यह तमगा दिया था. इस सर्वे में इस लिहाज से कोलकाता को दूसरे और जयपुर को तीसरे स्थान पर आंका गया है. इसमें महिला यात्रियों के लिहाज से अहमदाबाद को सबसे सुरक्षित शहर माना गया है और उसे 85 प्रतिशत वोट मिले हैं. महाराष्ट्र और गुजरात को क्रमश: 16 और 14 प्रतिशत वोट के साथ महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित राज्य आंका गया है.

 
 
Don't Miss