बेस्ट बसों की हड़ताल से यात्री बेहाल

मुंबई में बेस्ट बसों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

मुंबई की सार्वजनिक बस सेवा बेस्ट के चालकों और सहचालकों के हड़ताल पर चले जाने से मुंबई महानगर के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नई कंप्यूटरीकृत समय सारणी व्यवस्था के विरोध में यहां बेस्ट के चालकों एवं संवाहक अचानक हड़ताल पर चले गए हैं. हालांकि कुछ घंटे बाद बांबे हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौट जाने का निर्देश दिया.लेकिन इससे बेफिक्र वह काम पर नहीं लौटे जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है.

 
 
Don't Miss