27 जनवरी से 2 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

27 जनवरी से 2 फरवरी, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। जीवन साथी की अस्वस्थता के साथ दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता की आशंका है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

 
 
Don't Miss