PICS: जानिए, पंचपर्व के शुभ मुहूर्त

PICS: धनतेरस के साथ पंचपर्व की शुरुआत, जानिए- शुभ मूहुर्त

इस वर्ष धनतेरस की तिथि भले ही गुरुवार से लग रही हो, लेकिन पर्व शुक्रवार को ही मनाया जाएगा. त्योहार को लेकर चारों तरफ चहल-पहल, उल्लास है. 28 अक्टूबर को धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा होगी, धनतेरस दीपावली के दिन किया गया दान, हवन, पूजन अक्षय संपूर्ण होता है. अर्थात मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर मालामाल होने का दिन माना जाता है. इसलिए धन एश्वर्य का प्रतीक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का पर्व दीपावली पर्व शुक्रवार के धनतेरस के साथ शुरू हो जाएगा. धनतेरस पर सरसों के तेल का यम दीपक शाम 5.20 से छह बजे तक जलाएंगे. वहीं पूजन का मुहूर्त शाम 5.35 से 6.20 बजे तक है. वृष लग्न शाम 6.30 से रात 8.27 बजे लक्ष्मी मां की अराधना की जाएगी. 27 अक्टूबर को वैधृति योग बन रहा है, जो इसी दिन रात 10.25 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी कि 28 अक्टूबर की रात 10.15 बजे तक रहेगा. लाभ की चौघड़िया सुबह नौ से दस बजे, अमृत चौघडिय़ा सुबह दस से 11 बजे, शुभ की चौघड़िया दोपहर 12 से एक बजे है. लाभ अमृत की चौघड़िया शाम साढ़े छह से रात साढ़े आठ बजे तक रहेगी. इस समय खरीदारी करना शुभ होगा.

 
 
Don't Miss