Holi 2021: हुरियारों और ब्रज की गोपियों के बीच आज खेली जाएगी लट्ठमार होली, जाने क्या है महत्व

बरसाना की गलियों में लट्ठमार होली की मचेगी धूम

ब्रज की होली की खास बात लट्ठमार होली है जो भारतीय समाज में महिलाओं में आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक है। लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। इसमें महिलाएं फाल्गुन के फाग और रागों के बीच रसिक पुरूषों पर लाठियां बरसाती हैं। बरसाना कस्बे में मंगलवार को दुनिया भर में प्रसिद्ध ब्रज की लट्ठमार होली खेली जाएगी और ऐसा ही आयोजन अगले दिन बुधवार को नंदगांव में होगा। नन्दगांव के हुरियारे (होली खेलने वाले) बरसाना की हुरियारिनों (होली खेलने वालियां) की लाठियों की मार अपने हाथों में ली हुई चमड़े की या धातु से बनीं ढालों पर झेलते हैं।’’ बरसाना की लट्ठमार होली देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। तब यहां अद्भुद माहौल रहता है।

 
 
Don't Miss