सोमवार, 28 जनवरी, 2019 का राशिफल

सोमवार, 28 जनवरी, 2019 का राशिफल/पंचांग

Horoscope, Panchang, Pt. Krishna Gopal Mishra, Horoscope of Monday, January 28, 2019, राशिफल, पंचांग, पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, सोमवार, 28 जनवरी, 2019 का राशिफल सोमवार, 28 जनवरी, 2019 का राशिफल/पंचांग जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 जनवरी, 2019 का राशिफल/पंचांग। दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:11, काशी-प्रात: 06:42, कानपुर-प्रात: 06:55, पटना-प्रात: 06:34, देहरादून-प्रात: 07:11, गोरखपुर-प्रात: 06:43, लखनऊ-प्रात: 06:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:56, काशी-सायं 17:38, कानपुर-सायं 17:47, पटना-सायं 17:29, देहरादून-सायं 17:50, गोरखपुर-सायं 17:35, लखनऊ-सायं 17:44 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:35, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:07, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:20, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:59, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:34, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:08, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:18 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप.: 12:15, काशी-पूर्वाहन् : 11:55, कानपुर-अप.: 12:05, पटना-पूर्वाहन् : 11:46, देहरादून-अप.: 12:10, गोरखपुर-पूर्वाहन् : 11:5, लखनऊ-अप.:12:02 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 08, शक् संवत् 1940। माघ कृष्ण अष्टमी, संवत् 2075, सौर (मकर) माघ मास की 16, प्रविष्टें। जमादि-उल-अव्वल 21, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी (08) अपराहन् 14:30 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र अपराहन् 14:28 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। शूल योग प्रात: 07:40 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 06:27 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चता वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध, लाला लाजपतराय जयन्ती, यमघण्ट-यमदंष्ट्र योग अपराहन् 14:28 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक। मौसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि मे हल्की ठंड और कोहरा रहेगा। पूर्वोत्तर पर्वतीय एवं तराई क्षेत्रों में आकस्मिक रात्रि में ठंड में वृद्धि होगी। मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।

 
 
Don't Miss