- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 10 से 16 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो आप इस सप्ताह सगे-संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
Don't Miss
PIC OF THE DAY