साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

मेष- भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा।

 
 
Don't Miss