- पहला पन्ना
- लाइफस्टाइल
- 2 से 8 दिसम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

कन्या- इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयों, उदर विकार तथा विरोधियों की प्रबलता की आशंका है परन्तु धैर्य से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार के नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें।
Don't Miss