दिल्ली में कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कांपा उत्तर भारत

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

ठिठुरन वाली ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाके घने कोहरे में गुम है। विजिबिलिटी महज 25 मीटर दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। सफदरजंग वेधशाला में, सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड, आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री, 3.2 डिग्री और 3.3 डिग्री दर्ज किया गया।

 
 
Don't Miss