
|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यहां मुख्य चुनाव आयुक्त से उत्तर प्रदेश मे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने तथा सुल्तानपुर के बसपा सांसद के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे अपने पत्र मे कहा है कि चुनाव घोषणा के बाद जब पूरे देश मे आचार संहिता लागू है वही कल सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं बसपा प्रत्याशी मो.ताहिर खां ने अपने दर्जनो असलहाधारी समर्थको के साथ खुलेआम शस्त्र प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला है। उन्होंने कहा कि बसपा सांसद द्वारा किया गया यह कृत्य आदर्श चुनाव संहिता के विरुद्ध है और यह चिंता का विषय भी है। इस बल प्रदर्शन के वक्त जिला प्रशासन एवं पुलिस का वहां उपस्थित रहते हुए भी मूकदर्शक बने रहना उसकी निष्पक्ष चुनाव कराने की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। उन्होने चुनाव आयोग से मांग की सुल्तानपुर के बसपा सांसद एवं प्रत्याशी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये और स्थानीय प्रशासन के दोषी अधिकारियो के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जाये जिससे चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के प्रयासो को बल प्राप्त हो