Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 03:55:28 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

दृष्टिहीनों के लिए समर्पित वेबसाइट आईवे श


नयी दिल्ली। नेत्रहीनों और धुंधला देख पाने वाले लोगों से जुड़ी तमाम जानकारियों को एक मंच पर सुलभ कराने के उद्देश्य से एक समर्पित वेबसाइट आईर्वें शुरू की गयी है। आईवे वेबसाइट तैयार करने वाले स्वयंसेवी संगठन स्कोर फाउंडेशन के अध्यक्ष जान अब्राहम ने आज बताया कि इस वेबसाइट की मदद से दृष्टिहीन लोग नेत्र रोगों विभिन्न सेवाओं शिक्षा पुनर्वास बच्चों के पालन पोषण कानूनी प्रावधानों के साथ दृष्टिहीन लोगों की प्रेरणादायी कहानियों समाचार कैरियर मार्गदर्शन आदि के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन लोगों के लिए समर्पित डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आईवे डाट ओआरजी वेबसाइट बोलने वाले साफ्टवेयर की सहायता से चलती है। इस सुविधा की मदद से नेत्रहीन कंप्यूटर की स्क्रीन पर आने वाली सामग्री को सुन सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है जो स्क्रीन की सामग्री को बोल बोल कर पढ़कर सुनाता है। अब्राहम ने कहा कि नेत्रहीन लोगों के अलावा कम देख पाने वाले लोग भी इस वेबसाइट का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि वेबसाइट पर दिखाई देने वाली सामग्री को न केवल बड़ा करके देखा जा सकता है बल्कि अक्षरों को बड़ा किया जा सकता है और उनके रंग को बदला जा सकता है। इतना ही नहीं स्क्रीन के बैकग्राउंड के रंग को भी बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्कोर फाउंडेशन नेत्रहीन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए आईवे ये है रोशनी का कारवां कार्यक्रम भी तैयार करता है। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी के विविध भारती के 30 केन्द्रों से हर महीने के दूसरे और चौथे बुधवार को प्रसारित किया जाता है। अब्राहम ने बताया कि वेबसाइट और रेडियो पर कार्यक्रम के अलावा फाउंडेशन दृष्टिहीनों और धुंधला देख पाने वाले लोगों की समस्याओं के निदान के लिए एक हेल्प लाइन सेवा भी चला रहा है। इस सेवा के लिए फोन संख्या 011-46070380 पर संपर्क किया जा सकता है। इस सेवा के तहत परामर्शदाता मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के साथ साथ विभिन्न जानकारियां भी मुहैया कराते हैं। भाषा


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer