Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 03:08:35 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

गठजोड में बाधा डाल रहे हैं कांग्रेस नेता


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ‘सपा' के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि कांग्रेस सपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रुख सकारात्मक है परन्तु कुछ कांग्रेस नेता इस में रूकावट पैदा कर रहे हैं। यादव कल दारूल उलम देवबंद में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंनें एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हमारी तरफ से गठबंधन फाइनल है अब तो कांग्रेस को कदम उठाना है। उन्होंनें कहा कि हमने गत दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंटकर स्थिति साफ कर दी है। सपा उन्हें 17 सीटें देने को तैयार हैं। उन्होंनें यह भी कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी का रुख सकारात्मक है कुछ कांग्रेस नेता इसमें रूकावट डालना चाहते हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंनें कहा कि सच्चर कमेटी की सिफारिश लागू होनी चाहिये। पार्टी इस मुद्दे को अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer