Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 02:38:23 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

छोटे गुब्बारों की बिक्री पर प्रतिबंध


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दो इंच से कम आकार वाले गुब्बारों की बिक्री पर 10 दिन के लिये प्रतिबंध लागू होगा ताकि होली के दौरान दूसरों पर पानी भरे गुब्बारे फेंकने वालों को नियंत्रित किया जा सके। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो इंच या उससे कम आकार वाले गुब्बारों की बिक्री पर प्रतिबंध आठ से 17 मार्च के दौरान 10 दिन के लिये प्रभावी रहेगा। यह कदम यह सुनिश्चित कराने के लिये है कि होली के उत्सव में शरीक नहीं होने के इच्छुक लोगों पर जबर्दस्ती रंग भरे गुब्बारे नहीं फेंके जायें। दिल्ली पुलिस लोगों को इस तरह की गतिविधियों के जरिये राहगीरों या पशुओं को तंग करने या हुड़दंग मचाने के खिलाफ भी आगाह कर रही है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को सीआरपीसी की धारा 188 के तहत दंडित किया जायेगा। होली 10 और 11 मार्च को मनायी जायेगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer