लंदन। प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला होली का त्योहार मनाने के लिये श्री स्वामीनारायण मंदिर और उससे लगे एक स्कूल गये।
राजपरिवार के दंपति ने कल शाम मंदिर में भगवान के दर्शन किये और डिप्टी लार्ड लेफ्टिनेंट मी सीम लाई पार्षद राल्फ फाक्स और ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष जीतू पटेल ने उनका स्वागत किया।
मंदिर के प्रमुख पुजारी योगविवेक स्वामी ने परंपरागत तरीके से प्रिंस चार्ल्स का स्वागत किया और उन्हें माला पहनायी।
इसके बाद प्रिंस चार्ल्स स्वामी और जीतू पटेल के साथ गर्भ गृह तक गये जहां उन्होंने भगवान पर पुष्प चढ़ाये।
दंपति वहां कुछ मिनट ठहरे और मंदिर की सुंदर कलाकृति की प्रशंसा की।