Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 01:39:50 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

इंग्लैंड के पास श्रृंखला ड्रा कराने का आखि


पोर्ट आफ स्पेन। वेस्टइंडीज के खिलाफ कल से शुरू हो रहा पांचवां और आखिरी क्रिकेट टेस्ट जीतकर इंग्लैंड के पास श्रृंखला ड्रा कराने और विजडन ट्राफी अपने पास बरकरार रखने का आखिरी मौका है। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 0.। से पीछे है। जमैका में पहले टेस्ट में उसे एक पारी और 23 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिसमें वह दूसरी पारी में सिर्फ 51 रन पर सिमट गया था। एंटीगा में दूसरा टेस्ट मैदान खतरनाक होने के कारण रद्द कर दिया गया जबकि तीसरा और चौथा टेस्ट ड्रा रहा। इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने स्वीकार किया कि उनका श्रृंखला जीतने का सपना चूर चूर होने के बाद अब वह किसी भी सूरत में इसे ड्रा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा हमारे पास इसके लिये कोई बहाना नहीं है। लेकिन अब हम यह मैच जीतकर श्रृंखला बराबर कराना चाहते हैं। जमैका में खराब खेलने के कारण हमें यह दिन देखना पड़ा है। स्ट्रास ने कहा जमैका में हमने बेहद खराब प्रदर्शन किया। उसके बाद से हम अच्छा खेल रहे हैं और अब हमारे पास श्रृंखला बचाने का यह आखिरी मौका है। इंग्लैंड के गेंदबाज सपाट पिचों पर दो बार कैरेबियाई टीम को आउट नहीं कर सके। स्ट्रास ने उम्मीद जताई कि इस बार बेहतर विकेट मिलेगा ताकि रोमांचक मुकाबला हो सके। स्ट्रास इस मैच में पांच गेंदबाजों को लेकर उतर सकते है जिससे ओवैस शाह को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन और स्पिनर मोंटी पनेसर की वापसी हो सकती है जबकि मध्यम तेज गेंदबाज अमजद खान को पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। दूसरी ओर कैरेबियाई टीम को पिछले 11 साल में इंग्लैंड से पहली श्रृंखला जीतने के लिये बस एक ड्रा की जरूरत है। कप्तान क्रिस गेल ने हालांकि कहा कि वह ड्रा की रणनीति से नहीं बल्कि जीतने के लिये खेलेंगे। उन्होंने कहा हम ड्रा से संतोष नहीं करने वाले। यह नकारात्मक रणनीति होगी। हमें पाजीटिव क्रिकेट खेलना है। कई बार नकारात्मक रणनीति उल्टी पड़ जाती है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer