Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 01:06:19 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मैच फिक्सिंग का चुनाव पर असर नहीं


इंदौर। पूर्व क्रिकेट कप्तान और अब कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को भरोसा है कि मैच फिक्सिंग विवाद का उनकी संभावित चुनावी पारी पर कोई असर नहीं होगा। पूर्व कप्तान ने एक बार फिर मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप खारिज करते हुए कहा इस सिलसिले में मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उलटे मैंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज कराया र्था।ं यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा चुनावों में बतौर उम्मीदवार उतरने पर मैच फिक्सिंग विवाद उनके खिलाफ एक कारक बन सकता है उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि .चुनावों में. इससे कोई दिक्कत होगी। गौरतलब है कि अजहरुद्दीन को मैच फिक्सिंग विवाद के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होना पड़ा था। बहरहाल उन्होंने स्पष्ट संकेत दिये कि वह लोकसभा चुनावों में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार दिखायी देंगे। लेकिन उन्होंने इस सवाल पर पत्ते नहीं खोले कि वह किस सीट से चुनावी पिच पर उतरेंगे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer