Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
05 Mar 2009 01:02:23 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

यूरोपीय संघ के कदम से उत्साहित हैं हिलेरी


ब्रसेल्स। अमरीका द्वारा ग्वांतानामो बे स्थित बंदीगृह बंद करने के बाद वहां के कैदियों को यूरोपीय संघ के देशों में रखे जाने के उनके प्रस्ताव पर अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन काफी उत्साहित हैं। अपने साथ बसेल्स जा रहे संवाददाताओं से बातचीत में हिलेरी ने कहा मैं ने जो कुछ सुना है उससे मैं उत्साहित हूं। गौरतलब है कि हिलेरी यूरोपीय संघ और नाटो के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए ब्रसेल्स के दो दिनों के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा जब हम इस मामले में अपना काम पूरा कर लेंगे तो यह एक ऐसा मसला है जिस पर चर्चा के लिए हम दोबारा लौटेंगे। यूरोपीय संघ के सदस्यों ने क्यूबा स्थित ग्वांतानामो बे स्थित बंदीगृह को बंद करने के राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले का स्वागत किया है और वे अमरीका से इस संबंध में सहयोग को इच्छुक हैं। संघ के 27 सदस्य राष्ट्रों में अलग-अलग कानून हैं। इन पूर्व कैदियों के स्थानांतरण को स्वीकार करने के लिए यह देश आधिकारिक आग्रह के इंतजार में हैं। वे इस पर समान रूप से स्वीकार्य रास्ता निकालने पर विचार कर रहे हैं। इस संबंध में यूरोपीय संघ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 16 और 17 मार्च को अमरीका के दौरे पर जाएगा और अमरीकी अधिकारियों के निर्णय के संबंध में पता लगायेगा कि 240 से अधिक बंदियों में से लगभग 60 को किस प्रकार रिहा किया जा सकता है और उन्हें अमरीका स्थानांतरित क्यों नहीं किया जा सकता।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer