हावड़ा। पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के चालक्कासी गांव में दो समूहों के बीच आज हुई झड़प में कम से कम आठ घरों में आग लगा दी गई।कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से इलाके में तनाव है। झड़प एक धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों और एक अन्य समूह के बीच हुई। पुलिस ने कहा कि आज सुबह दो लोगों के बीच कहासुनी हुई और जल्द ही दो पक्षों की झड़प में बदल गई। गुस्साई भीड़ ने कम से कम आठ मकानों में आग लगा दी। कुछ लोग घायल हुए हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||