मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कल कम अवधि की रेपो और रिवर्स रेपो दरों में कटौती की घोषणा किये जाने के बाद आज बंबई स्टाक एक्सचेंज के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 89 अंक बढ़कर खुला। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 88. 54 अंक अथवा 1.। प्रतिशत बढ़कर 8 535. 03 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18. 70 अंक बढकर 2 663. 90 पर पहुंच गया। स्टाक ब्रोकरों के अनुसार कल आरबीआई द्वारा रेपो और रिवर्स रेपो दर आधा-आधा प्रतिशत घटाए जाने के बाद कारोबारी धारणा को मजबूती मिली। कल आरबीआई ने रेपो दर घटाकर 5 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दी