लंदन। लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर हमले में हाथ होने से इंकार करते हुए लिट्टे ने कहा है कि उसका आतंकवादियों से कोई लेना देना नहीं है। लिट्टे के प्रवक्ता थिलीपन ने कल रात कहा लाहौर में हमला करने वालों से हमारा कोई संबंध नहीं है। आस्ट्रेलिया की स्पेशल ब्राडकास्टिक सर्विस के रेडियो को कल रात उन्होंने बताया हमारा उनसे (लाहौर हमलावरों) कोई संबंध नहीं है। उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें कहा गया है कि हमलावरों के साथ लिट्टे का संबंध है। उन्होंने जवाब दिया नहीं यह सही नहीं है।
यह पूछे जाने पर कि क्या लिट्टे हमले की निंदा करता है उन्होंने कहा दरअसल हमने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।