न्यूयॉर्क। महात्मा गांधी की धरोहर की नीलामी आज न्यूयॉर्क में होने वाली है। भारत सरकार की इस नीलामी को रोकने के लिए हर संभव कोशिश में जुट गई है।
महात्मा गांधी की निशानियों की नीलामी को लेकर अब अप्रवासी भारतीय लामबंद हो गए हैं। भारतीय मूल के मशहूर अमेरिकी व्यापारी संत सिंह चटवाल की अगुवाई में अप्रवासी भारतीयों ने नीलामी में बोली लगाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी के पांच निजी सामान की नीलामी आज न्यूयार्क में एंटीकोरम आक्शनर द्वारा की जानी है। इनमें राष्ट्रपिता का धातु के फेम वाला ऐतिहासिक गोल चश्मा, एक जेबघड़ी, चप्पल और बरतन शामिल हैं।