Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
04 Mar 2009 08:34:01 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मुम्बई हमलों में थे दो और पाक नागरिक


नयी दिल्ली। मुम्बई हमलों की जांच में जांच एजेंसियों ने लश्कर ए तैयबा के वांछित आतंकवादियों अबू अल कमा और जरार शाह की असली पहचान का पता लगा लिया है। ये दोनों पाकिस्तान के नागरिक निकले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंडी तहसील के निवासी मजहर इकबाल का कोड नाम अबू अल कमा रखा। यह खुलासा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और एफबीआई के बीच बढ़ते सहयोग का परिणाम है। दोनों एजेंसियों ने अबू अल कमा की पहचान जानने के लिए दुनिया भर में पकड़े गए लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों से विस्तृत पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियों ने दूसरे अतंकवादी जरार शाह की असली पहचान का भी पता लगा लिया है जिसका वास्तविक नाम अब्दुल वाजिद है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले का रहने वाला है। मुम्बई हमलों में इन दोनों आतंकवादियों की भूमिका के बारे में सूत्रों ने कहा कि इकबाल उर्फ अबू अल कमा 26 नवम्बर को मुम्बई में हमले करने वाले आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार है। अमजद जैसे अन्य छद्म नाम रखने वाला इकबाल लाल किला मुठभेड़ गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले और 2005 में राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली की पूर्व संध्या पर श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों जैसे अन्य चर्चित मामलों में भी वांछित है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer