मुंबई। दवा कंपनी अरबिन्दो फार्मा को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक की ओर से अवसाद रोधी दवा एसीटालोप्राम आक्सीलेट के कारोबार की अनुमति मिली है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि उसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन (यूएसएफडीए) की ओर से कारोबार करने की अनुमति मिली है। एसीटालोप्राम आक्सीलेट 5 मिलीग्राम 10 मिलीग्राम और 20 मिलीग्राम की क्षमता में उपलब्ध होंगी। अभी तक कंपनी को यूएसएफडीए की ओर से 92 दवाओं के कारोबार की मंजूरी मिल चुकी है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||