Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
04 Mar 2009 10:34:00 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार


बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिले की श्रीकोलायत तहसील के उपनिवेशन तहसीलदार को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि पूगल तहसील में रावत आबादी निवासी बचू खां सहित करीब बीस लोगों को अपने भूखण्ड के आवासीय पट्टे बनवाने थे। पट्टे बनाने की सभी औपचारिकतांए पूरी कर इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करवा दिया गया इसके बावजूद तहसीलदार बचन सिहं आवासीय पट्टे बनाने की एवज में पन्द्रह हजार की मांग कर रहा था और राशि नही देने पर उन्हें चक्कर कटवा रहा था। बचू खां ने इसकी शिकायत ब्यूरो कार्यालय में की जहां से शिकायत पर सत्यापन करवाया गया। मंगलवार सांय परिवादी रिश्वत की पहली किश्त पांच हजार रूपये लेकर कोलायत उपनिवेशन कार्यालय पहुंचा। तहसीलदार ने रिश्वत की राशि लेकर अपनी कमीज की जेब में डाल ली। इसी दौरान डीवाईएसपी धर्माराम के नेतृत्व में टीम ने इनको दबोच लिया और उससे राशि बरामद कर ली। इसके बाद तहसीलदार के हाथ धुलवाए गए जिससे उसके हाथ रंग गए। ब्यूरों ने तहसीलदार पेतृक आवास पर भी कार्रवाई की है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer