Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
02 Mar 2009 07:11:58 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

एक मतदान केंद्र,एक मतदाता


नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात के गिर वन क्षेत्र में एक मतदान बूथ ऐसा होगा जहां सिर्फ एक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि यह मतदान बूथ गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिर वन क्षेत्र में स्थित है। गुजरात में 30 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक मतदान केंद्र पर सिर्फ दो मतदाता होंगे जबकि अरुणाचल प्रदेश के तीन मतदान बूथों पर महज तीन तीन मतदाता होंगे। गौरतलब है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद देश में मतदाताओं की कुल संख्या 71 करोड़ 40 लाख हो गयी है। पिछले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 67 करोड़ 10 लाख थी। इस प्रकार इस चुनाव में चार करोड़ 30 लाख अधिक मतदाता होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आगामी चुनावों के लिये फिलहाल देश में कुल 828804 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह संख्या 687402 थी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer