चैन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले उनकी रीढ़ की हड्डी का डिस्क प्रोलेप्स आपरेशन किया गया था।
अस्पताल द्वारा आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
करूणानिधि को गत 26 दिसंबर को श्री रामचंद्रन अस्पताल में भर्ती किया गया था और उनकी रीढ़ की हड्डी का 11 फरवरी को आपरेशन किया गया था। आखिरकार कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उनका आपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डा एसएस के मारथानडाम ने जारी एक बयान में कहा कि डिस्क प्रोलेप्सी की बीमारी के शिकार करूणानिधि को पीठ दर्द के निवारण के लिए कई तरह के दवाएं और एपीडूराल का इंजेक्शन भी दिया गया। उन्हें फिजियोथेरापी के साथ साथ पूर्ण विश्राम की भी हिदायत दी गई थी लेकिन यह सबकुछ नकाम साबित होने के बाद उनका आपरेशन किया गया।