Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
02 Mar 2009 06:08:07 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भारत को म&#


दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रही पांच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला यदि 5-0 से जीत लेती है तो उसके पास आईसीसी वनडे रैंकिंग में आस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है जिसके आस्ट्रेलिया से चार रेटिंग अंक कम है। पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है जिसके भारत से पांच रेटिंग अंक अधिक हैं। कीवियों का सूपड़ा साफ करने से भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से आगे हो जायेगी लेकिन शीर्ष तीनों टीमों में सिर्फ एक रेटिंग अंक का अंतर होगा। न्यूजीलैंड टीम यदि भारत को 4-1 से हरा देती है तो रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगी लेकिन 5-0 से हारने पर वह छठे स्थान पर खिसक जायेगी। इस श्रृंखला के जरिये कुछ शीर्ष खिलाड़ी भी अपनी रैंकिंग सुधार सकते हैं। धोनी फिलहाल चोटी पर हैं जबकि उनके साथी युवराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं। भारत के चार बल्लेबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं जिसमें 12वें स्थान पर मौजूद गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग 15 भी शामिल हैं जबकि न्यूजीलैंड की ओर से केवल रोस टेलर 16 चोटी के 20 बल्लेबाजों में शामिल हैं। इसके अलावा भारत के सचिन तेंदुलकर 21वें स्थान पर हैं। हालांकि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ने हाल में काफी प्रभावित किया है और फिलहाल कप्तान डेनियल विटोरी शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि काइल मिल्स तीसरे स्थान पर काबिज हैं। जैकब ओरम 19 भी शीर्ष 20 गेंदबाजों में शामिल हैं। इसके विपरीत भारत का सिर्फ एक गेंदबाज जहीर खान 12 चोटी के 20 बल्लेबाजों में शामिल है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer