Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
02 Mar 2009 11:48:28 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

सऊदी उद्योगपतियों के खिलाफ फतवा


रियाद। सऊदी अरब के एक धार्मिक विद्वान ने एक शाही उद्योगपति और एक अन्य सऊदी उद्यमी पर अभियोजन चलाने की मांग करते हुए फतवा जारी किया है। विद्वान का आरोप है कि ये दोनों मादक द्रव्य व्यापारी की तरह ही खतरनाक हैं क्योंकि उनके स्वामित्व वाले टीवी चैनल फिल्मों का प्रसारण करते हैं। अल-इमाम विश्वविद्यालय में इस्लामी कानून विभाग के प्रोफेसर यूसुफ अल-अहमद की ओर से जारी फतवे में सऊदी अरब के दो जाने माने लोग प्रिंस अलवालीद बिन तलाल और दुबई के एमबीसी गुप मीडिया के मालिक वालीद अल-इब्राहिम के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। इससे छह माह पहले यहां के सर्वोच्च न्यायाधिकरण के प्रमुख ने कहा था कि ऐसे सेटेलाइट टीवी चैनलों के स्वामियों की हत्या की जा सकती है जो अनैतिक दिखने वाली सामग्री का प्रसारण करते हैं। उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया। अल-अहमद ने यह फतवा शनिवार को जारी किया था। उनकी यह प्रतिक्रिया पिछले माह अलवालीदी द्वारा दिये गये इस बयान पर आयी है कि एक दिन यहां फिल्मों के थियेटर होंगे तथा फिल्में सऊदी अरब में सकारात्मक सामाजिक भूमिका अदा करती हैं। अल-अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा अलवालीद और वालीद अल-इब्राहिम सरीखे लोगों को न्याय के कठघरे में लाना कर्तव्य बनता हैं।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer