ढाका। बांग्लादेश ने अर्द्धसैनिक बांग्लादेश राइफल्स ‘बीडीआर' के भगोडे विद्रोही जवानों को ढूंढ निकालने का अभियान शुरू किया। इसमें पुलिस के साथ सेना की मदद ली जा रही है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संसद को बताया कि हमने पुलिस और अपराध रोधी रेपिड एक्शन बटालियन के साथ सेना को उन्हें ढूंढ निकालने के लिये लगाया है क्योंकि उनके ‘विद्रोहियों' आत्मसमर्पण की समयसीमा शाम चार बजे खत्म हो गयी है।
उन्होंने कहा मैं हत्यारों को माफ कर सकती हूं लेकिन साजिशकर्ताओं को नहीं।
इससे कुछ समय पहले सेना के रोष को दूर करने के लिये हसीना ने सैन्य अधिकारियों के साथ छावनी में मुलाकता की। इससे पहले दिन में पुलिस ने विद्रोह के सिलसिले में 1000 से अधिक बीडीआर जवानों के खिलाफ हत्या के आरोप तय किये।
गत बुधवार को विद्रोह में कम से कम 73 सैन्य अधिकारी मारे गये थे।