Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शुक्रवार, 10 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
01 Mar 2009 06:07:13 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

आम चुनाव से पूर्व वाम मोर्चा को झटका


उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीता कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ वाम मोर्चे को आज करारा झटका लगा क्योंकि विष्णुपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुआ उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस ने जीत लिया। इस चुनाव को माकपा और तृणमूल कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांगेेस और कांग्रेस के बीच गठजोड़ के लिए लंबे समय से जारी विचार विमर्श की प्रक्रिया तेज हो सकती है। विष्णुपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर बीते गुरूवार को उपचुनाव हुआ था। इसमें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मित्रा ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी माकपा के इस्कंदर हुसैन को 30 395 मतों से परास्त किया। मित्रा को 85 335 मत मिले जबकि हुसैन को 54 940 मतों से संतोष करना पड़ा। भाजपा के उम्मीदवार तपन घोष को केवल 4 160 मत हासिल हुए। माकपा के लिए यह चुनाव इसलिए चुनौतीपूर्ण हो गया था क्योंकि उसें एक संयुक्त विपक्ष का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की राह आसान करते हुए अपना प्रत्याशी वापस ले लिया था। तृणमूल कांग्रेस को इससे पहले हुए चुनाव में 4 250 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। बीते साल दिसंबर में नंदीग्राम और इस वर्ष जनवरी में सुजापुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में हाल की पराजय के बाद वाममोर्चे के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer