मुंबई। निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के विलय के मुद्दे पर विचार के लिये मुकेश अंबानी समूह की कल बैठक होगी।
इस विलय के बाद बनने वाली कंपनी लाभ कमाने वाली दुनिया की शीर्ष 50 कंपनियों में शुमार होगी। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की शीर्ष रिफाइनरी में शामिल होगी।
दोनों कंपनियों के बोर्ड की बैठक दो मार्च निर्धारित है जिसमें रिलायंस समूह की दोनों कंपनियों के विलय के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।
मौजूदा शेयर कीमतों के मुताबिक इस विलय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक शेयर को रिलायंस पेट्रोलियम के 16 या 17 शेयर के बराबर रखा जा सकता है। बहरहाल कंपननियों ने शेयर अदला-बदली अनुपात के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।