पनामा सिटी। सत्तारूढ़ पार्टी के एक प्रमुख सांसद तथा एक पूर्व उप राष्ट्रपति के पुत्र थामस अल्तामिरानो मानतोवानी की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि मानतोवानी की राजमार्ग पर उनका वाहन पलट जाने के कारण मौत हुई। कार में सवार उनका अंगरक्षक तथा एक अन्य व्यक्ति को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 49 वर्षीय मानतोवानी पूर्व उप राष्ट्रपति थामस अल्तामिरानो के पु़त्र थे। वह नेशनल असेम्बली के कैनाल अफेयरर्स मामलों संबंधी आयोग के प्रमुख भी थे। टीवी न्यूज चैनलों में राष्ट्रपति मार्टिन तोरिजोस तथा उनके विदेश मंत्री को घटनास्थल पर काफी हताश मुद्रा में दिखाया गया है। दोनों कल हेलिकाप्टर से घटनास्थल पर गए थे। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||