वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कंसास की गवर्नर कैथलीन सेबेलियस को स्वास्थ्य और मानव सेवाओं के मंत्री के तौर पर चुना है। एक अनाधिकारिक सूत्र ने कल इस बाबत जानकारी दी थी कि ओबामा इस संबंध में औपचारिक घोषणा कल करेंगे। 60 वर्षीय सेबेलियस शुरू से ही ओबामा की समर्थक रहीं हैं और राष्ट्रपति पद की दौड़ में भी उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के स्थान पर ओबामा को ही प्राथमिकता दी थी। ओबामा ने पहले इस पद के लिए सीनेट के बहुमत नेता टोम डेशले को चुना था लेकिन डेशले ने कर और ब्याज के तौर पर। 40 000 अमेरिकी डालर नहीं अदा कर पाने के कारण खुद का नाम वापस ले लिया था। सेबेलियस का नाम पहले भी कैबिनेट के कई पदों के लिए आता रहा है। उन्होंने दिसंबर में कहा था कि उन्होंने खुद को कैबिनेट के किसी पद की दौड़ से हटा लिया है और इसके लिए उन्होंने कंसास की बजट समस्याओं पर ध्यान देने का हवाला दिया था।