मुंबई । बुखार और कमजोरी से पीड़ित शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। उनका यहां लीलावती अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा ठाकरे की स्थिति स्थिर है और इसमें पर्याप्त सुधार आया है। उन्हें तीन चार दिन बाद छुट्टी दिये जाने की संभावना है। कमजोरी और बुखार की शिकायत के बाद 82 वर्षीय ठाकरे को गुरूवार को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठाकरे को अस्पताल के छठी मंजिल पर सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और पूरे आराम की सलाह दी गयी है। किसी को भी उनसे मुलाकात की अनुमति नहीं है। उनके निजी सुरक्षा गार्ड उनकी सुरक्षा में लगे हैं।