मुंबई। मंदी से निपटने के लिए सरकार की तरफ से उठाए जा रहे तमाम कदमों का असर विकास दर पर होता नजर नहीं आ रहा है। आज जारी तीसरी तिमाही के आंकड़े उम्मीद से खराब रहे। अक्टूबर से दिसंबर में जीडीपी दर 5.3 फीसद हो गई। दूसरी तिमाही में ये दर 7.6 फीसद पर थी। माईनिंग को छोड़कर सभी क्षेत्रों पर दबाव है। पिछले साल समान अवधि के मुकाबले इस साल मैन्यूफेक्चरिंग इंडस्ट्री, कृषि, सर्विस सभी सेक्टरों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई। विकास दर के निराशाजन आंकड़ों का असर शेयर बाजार पर भी साफ देखा जा रहा है। सेंसेक्स आज करीब 200 अंक नीचे लुढ़का और निफ्टी में भी करीब 70 अंकों की गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार में सभी सेक्टर के इंडेक्स में गिरावट है।