सिंगापुर। अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से निराश हुये निवेशकों के बीच आज एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। न्यूयार्क मुख्य सौदा लाइट स्वीट कच्चा तेल अप्रैल डिलीवरी वाला सौदा 69 सेंट घटकर 44. 53 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ब्रेंट नार्थ सी कच्चा तेल अप्रैल डिलीवरी वाला सौदा भी 45 सेंट गिरकर 46. 06 अमेरिकी डालर पर पहुंच गया। मेलबर्न में एएनजेड बैंक के वरिष्ठ जिंस विशेषज्ञ मार्क परवन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गैसोलिन भंडार के प्रति तीखी प्रतिक्रिया और अमेरिका के नये कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने बाजार धारणा को प्रभावित किया। इसकी वजह से तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।