रांची। झारखंड में कटे होंठ वाली 12 साल की एक और लड़की की जिंदगी कल से बदल जायेगी क्योंकि उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान थिरक सकेगी।
लड़की का आपरेशन करने वाले देव कमल असपताल के जाने माने प्लास्टिक सर्जन डा. अनंत सिन्हा ने प्रेट्र को बताया मैंने लड़की के होंठ का आपरेशन किया और उसे ठीक कर दिया है। अब वह किसी आम आदमी की तरह हंस सकेगी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने उस लड़की के लिए आस्कर पुरस्कार जीतने वाले वृत्तचित्र स्माइल पिंकी की सीडी भी बुक करा दी है।
आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चे चार साल के विजय प्रसाद और पांच महीने के जीत पांडे के होंठों की भी जल्द सर्जरी की जायेगी और उनके चेहरे पर भी जल्द मुस्कान थिरक सकेगी।
आम तौर पर रांची जैसे शहरों में इसके आपरेशन का खर्चा 15 हजार से 20 हजार के बीच बैठता है लेकिन अमेरिकी स्थित गैर सरकारी संगठन ने इनके होंठों के आपरेशन का खर्च वहन किया है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||