जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अब वक्त बदल गया है इसलिए अधिकारी बिना तनाव पाले तथा भयमुक्त होकर आमजन को स्वच्छ जवाबदेह एवं पारदर्शी प्रशासन देकर राहत पहुंचायें।
मुख्यमंत्री आज यहां हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित एक विशेष अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।
गहलोत ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्या के समाधान और सुझाव दे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की नौकरशाही योज्ञ सक्षम प्रतिबद्ध है और हर चुनौती को जिम्मेदारी से निभाने की क्षमता रखती है यह मेरा अनुभव है। नयी सरकार ने नये विश्वास और सोच के साथ काम करने पर निश्चित रूप से हम जनता को राहत देने में कामयाब होंगे।