गया। बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के नौगढ गांव के समीप गैंड ट्रंक रोड पर आज एक बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस खलासी की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गए। टेकारी के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद ने बताया कि मृत बस खलासी का नाम भुईयां है और इस दुर्घटना में घायल हुए बस यात्रियों में पांच की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि छह घायल यात्रियों को इलाज के लिये औरंगाबाद भेजा गया। छह अन्य मामूली रूप से घायल हुए लोगों का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस पडोसी जिले औरंगाबाद से गया जिला मुख्यालय आ रही थी।