नयी दिल्ली। सीने में संक्रमण के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ‘एम्स' में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार हो रहा है।
एम्स के कार्डियो थोरेसिस एण्ड वैस्कुलर साइंसेज डिपार्टमेंट के प्रमुख डाक्टर सम्पत कुमार ने बताया वाजपेयी को सघन देखभाल कक्ष ‘आईसीयू' में ही रखा गया है और उनकी हालत सुधर रही है।
एम्स में 18 दिन से भर्ती 84 वर्षीय वाजपेयी अब बगैर किसी कृत्रिम मदद के सांस ले रहे हैं और उनका निमोनिया भी ठीक हो चुका है।
कुमार ने कहा वाजपेयी अखबार पढ़ने और अच्छे पुराने शास्त्रीय गीत सुनकर वक्त बिता रहे हैं।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा' के वरिष्ठ नेता वाजपेयी को गत तीन फरवरी को सीने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।